रांची, (हि.स.),राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चतरा लोकसभा सीट से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुभाष यादव को पार्टी का सिम्बल दिया। राजद महासचिव भोला यादव मौके पर मौजूद थे। सुभाष यादव चतरा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे। इधर राजद के इस कदम से महागठबंधन को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। क्योंकि महागठबंधन में राजद को केवल पलामू की सीट मिली थी।