कोरबा, (हि.स.) । अगर आपने अभी तक मकान टैक्स नहीं भरा है तो जल्दी ही भर दीजिए। नहीं तो आपको टैक्स नहीं भरना महंगा पड़ जाएगा। अंतिम तिथि तक टैक्स नहीं भरने पर चूक मानते हुए आपको एक हजार रुपए जुर्माना और कुल टैक्स पर 6 .25 प्रतिशत सरचार्ज देना पड़ जाएगा। मकान टैक्स पटाने 31 मार्च तक का ही समय बचेगा। 31 तक टैक्स नहीं जमा होने पर सरचार्ज और चूक की भी राशि भरनी पड़ेगी। लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी पालिका दफ्तर खुला रहेगा।
31 मार्च तक संपत्तिकर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ पालिका अप्रैल के बाद सख्ती करेगा। पिछले वर्ष के अलावा उससे पहले के जितनी भी बकाया राशि है उसे इस साल मार्च के अंत तक अनिवार्य रूप से जमा करना है। अप्रैल में बकायादारों का हिसाब तैयार कर पालिका की टीम फील्ड में उतरेगी। एक एक घर में दबिश देकर सीधे नल कनेक्शन काटे जाएंगे।नगरपालिका इस साल राजस्व वसूली में काफी पिछड़ गया है। इस साल नगरपालिका ने तीन करोड़ 6 लाख 40 हजार रुपए का राजस्व आय का लक्ष्य रखा है मगर बीते 11 महीने में एक करोड़ 50 लाख 51 हजार रुपए की ही वसूली हो पाई है। यानी ले-देकर आधा ही राजस्व वसूली हो पाई है। ऐसे में अधिकारी अब सख्ती से वसूली की तैयारी कर रहे हैं। इस साल पालिका के राजस्व वसूली में पिछडऩे की मुख्य वजह दो चुनाव और राज्य शासन की टैक्स में 50 फीसदी छूट की घोषणा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलतेकर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की वजह से अमला अलग-अलग काम में व्यस्त रहा। टैक्स वसूली को लेकर पालिका कोई विशेष अभियान भी नहीं चला पाया। यही वजह है कि अब तक करीब ड़ेढ़ करोड़ रुपए टैक्स वसूलना बाकी है।
लोगों की सुविधा के लिए पालिका के कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। 31 मार्च रविवार को नगरपालिका जांजगीर-नैला में टैक्स जमा किए जा सकेंगे।
टैक्स में छूट अगले साल से
राज्य शासन की घोषणा के मुताबिक संपत्तिकर में 50 फीसदी छूट का लाभ लोगों को अगले साल मिलेगा। 31 मार्च 2019 तक किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी। अफसरों का कहना है कि अगले वर्ष टैक्स में छूट भी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका टैक्स बकाया नहीं होगा। बकायादारों से नियमित दर से टैक्स लिया जाएगा। टैक्स वसूली इस बार लक्ष्य से कम हुआ है। इसलिए अब सख्ती की जाएगी। 31 मार्च तक बकाया टैक्स नहीं पटाने वालों पर चूक राशि 1000 हजार रुपए और कुल बकाया राशि पर 6 .25 प्रतिशत के हिसाब से सरचार्ज लिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी रविवार 31 मार्च को कार्यालय खुलेगा .