दुर्ग, (हि.स.)। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय की भाभी चारुलता पांडेय ने एक बार फिर फेसबुक में एक सुलगता सवाल छोड़ दिया है। चारुलता ने फेसबुक में अपने ब्लॉक के माध्यम से लिखते हुए कहा है कि मतभेद भूलकर महिला उम्मीदवार का साथ देने और हाथ से हाथ मिलाने की बात कही है। भाजपा ने विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने महिला नेत्री प्रतिमा चन्द्राकर पर अपना भरोसा जताया है। बहरहाल चारुलता ने लोकसभा चुनाव में महिला का साथ देने की बात कही है और सर्व विदित है कि भाजपा के उम्मीदवार महिला तो नहीं है।