Home राज्य उत्तर प्रदेश सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार,जुर्म किया कबूल।

सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार,जुर्म किया कबूल।

0
सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार,जुर्म किया कबूल।

गोरखपुर ब्यूरों। शनिवार को सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना सामने आई हैं। घटना बिती रात की है।घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं पड़ोस के युवक पर रेप के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगा है हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जिले के देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है जहां 7 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।युवक पर आरोप है कि उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया है साथ ही शोर मचाये जाने पर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।समाचार लिखे जाने तक यह भी चर्चाएँ थी कि आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी विनोद राय उर्फ पप्पू राय शुक्रवार की रात में करीब 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अपने घर के पास सात साल की बच्ची अपनी 12 साल की बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। बच्चियों को देखकर विनोद राय के अंदर हवस जाग गया और उसने पहले बड़ी बहन से कहा कि चलो तुम्हे पापा बुला रहे हैं। बड़ी बहन नहीं गई लेकिन छोटी बहन विनोद की बाइक पर बैठ गई। वह उसे गांव के बाहर स्थित कुटिया के पास ले गया और उसके साथ रेप कर दिया। बच्ची के चीखने पर डर के मारे विनोद ने उसकी हत्या कर दी और घर जाकर सो गया।उधर, बच्ची के न मिलने पर उसके परिवार के लोग परेशान हुए तो बहन ने बताया कि विनोद के साथ बाइक पर गई है। परिवार के लोग विनोद के घर पहुंचे उसने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी और बच्ची भी नहीं मिली जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर परिवारजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिकरीगंज थानेदार ने रात में ही अधिकारियों को भी बताया। पूछताछ के बाद विनोद राय टूट गया और उसने गांव के बाहर कुटिया के पास से बच्ची की लाश बरामद कराई। एसएसपी ने बताया कि विनोद ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसके ऊपर हबस हाबी हो गया था जिससे वह बहक गया। अब उसे इस घटना का पछतावा है। एसएसपी ने कहा कि विनोद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठोस साक्ष्य जुटाकर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

वह तीन बच्चों का पिता है

जिनमें दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो गई हैं। विनोद राय का 19 साल एक बेटा है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। विनोद की पत्नी अपने बेटे के साथ मुम्बई गई हैं। घर पर विनोद अकेला था। विनोद राय की इस कृत से पूरा इलाका सन्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here