Home दुनिया सांप के काटने से हर साल 1.38 लाख लोगों की मौत

सांप के काटने से हर साल 1.38 लाख लोगों की मौत

447
0

बैंकॉक (ईएमएस)। सांप के काटने से होने वाली मौतों को रोकना अभी भी बड़ी समस्या बना हुआ है। सांप से काटने से दुनियाभर में रोज 200 लोगों की मौत हो जाती है। इतना ही नहीं सांप के काटने से हर साल विश्व में एक लाख 38 हजार लोग मारे जाते हैं। सांप के जहर के असर चलते सालाना 4 लाख लोग अपाहिज हो जाते हैं। ज्यादा मौतें अफ्रीका के सहारा क्षेत्र और एशिया में होती हैं। इसकी वजह दुनिया में एंटी-वेनम (सांप के जहर को खत्म करने वाला) की खासी कमी होना है। सांप के काटने से होने वाली मौतों कम करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी योजना तैयार की है। इसके लिए 2030 तक 136 मिलियन डॉलर (943 करोड़ रुपए) खर्च करने का प्लान है ताकि ज्यादा से ज्यादा जगहों पर लोगों को एंटी-वेनम समय पर मिल सके। वहीं वेलकम ट्रस्ट भी स्नेकबाइट के इलाज के लिए 7 साल में 101 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रु.) खर्च करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here