Home जिला अहमदाबाद पिता ने अपनी पुत्र से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता ने अपनी पुत्र से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
पिता ने अपनी पुत्र से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद (ईएमएस)| शहर के रामोल क्षेत्र में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है| जिसमें एक पिता ने अपने पुत्री से दुष्कर्म ही नहीं बल्कि अप्राकृतिक कृत्य किया| घटना सामने आने के बाद रामोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी नौ साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया| 17 जून को जब उसकी पुत्री घर में अकेली थी, तब पिता ने उसने अपनी हवस का शिकार बनाया| पिता ने मासून पुत्री के अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के दिन आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था, जिससे वह नाराज होकर अपनी बहन के घर चली गई थी| जिसके बाद दोपहर को तीन पुत्र भी घर में मौजूद थे| लेकिन बाद में उनके बाहर जाते ही 9 वर्ष की पुत्री घर में अकेली रह गई| उस दौरान पिता ने एकांत का लाभ उठाया| पूरी घटना तब सामने आ गई जब पीड़ित बच्ची ने अपने पिता की करतूतों की शिकायत नानी से कर दी और मामला पुलिस थाने पहुंच गया| रामोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here