Home उत्तर प्रदेश हिस्ट्रीशीटर और युवती की गोली मारकर हत्या, घर के आंगन में मिलीं...

हिस्ट्रीशीटर और युवती की गोली मारकर हत्या, घर के आंगन में मिलीं अर्धनग्न लाशें

209
0

वाराणसी (ईएमएस)। धार्मिक नगरी के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र शर्मा और 30 वर्षीया रुचि सिंह की खून से लथपथ अर्धनग्न लाशें बरामद हुईं। दोनों लाशें युवती के घर के आंगन में अलग-अलग चारपाइयों पर पड़ी थी। चारपाई के पास ही 32 बोर का दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। युवती शादीशुदा और एक बच्ची की मां है। उसके पति की सालभर पहले मौत हो चुकी है।


मिली जानकारी के मुताबिक जगतपुर गांव के हरेंद्र शर्मा के घर का सारा कामकाज रुचि सिंह का पति दिलीप सिंह देखता था। तीन साल पहले दिलीप की सड़क हादसे में मौत के बाद हरेंद्र और रुचि की नजदीकियां बढ़ गई। हरेंद्र अक्सर रुचि के घर आता-जाता और कई बार उसके ही घर पर रह जाता था। रुचि सिंह के चचेरे ससुर लक्ष्मीनारायण के अनुसार गुरुवार की रात भी हरेंद्र रुचि के घर आया था। रात में सभी ने साथ में खाना खाया। आंगन में कूलर लगाकर हरेंद्र एक चारपाई पर सो गया। दूसरी चारपाई पर रुचि अपनी चार साल की बेटी प्रियंका के साथ सो गई। वहीं लक्ष्मीनारायण छत पर सोने चले गये।
सुबह करीब दस बजे गांव के महेंद्र मिश्रा व सोनू जायसवाल आए और हरेंद्र को जगाने के लिए बोला। जब लक्ष्मीनारायण ने जगाने पहुंचे तो देखा कि दोनों अपनी अपनी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं। बेटी प्रियंका पास में ही गिरे गोली के खोखे से खेल रही है। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। कुछ देर में ही थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हरेंद्र शर्मा रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। हत्या, लूट, छिनैती की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह अपने घर कम और रुचि सिंह के घर अधिक रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here