Home क्राइम सफाईकर्मी ने दिव्यांग किशोर से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

सफाईकर्मी ने दिव्यांग किशोर से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

247
0

राजकोट (ईएमएस)| राजकोट में एक 15 वर्षीय दिव्यांग किशोर के साथ सफाई कर्मचारी द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है| राजकोट तहसील पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक राजकोट तहसील पंडित दीनदयाल आवास योजना में एक सफाईकर्मी ने 15 वर्षीय दिव्यांग किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| यह घटना तब हुई जब दिव्यांग किशोर की माता अपने पुत्र को पड़ौस में छोड़ गई थी| किशोरी की माता स्कूल में शिक्षिका है| लेकिन पड़ौसी कहीं बाहर जाना था, जिससे किशोर को आवास योजना के मैदान में खेलने के लिए छोड़ दिया| उस वक्त आवास योजना में काम करनेवाला विजय मकवाणा नामक सफाई कर्मचारी ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| स्कूल से घर लौटी शिक्षिका अपने दिव्यांग पुत्र की हालत देख चौंक पड़ी और उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई| शिक्षिका ने पुत्र से पूछा तब पूरी घटना सामने आई है| शिक्षिका ने फौरन राजकोट तहसील पुलिस थाने में विजय मकवाणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने विजय मकवाणा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here