अलीपुरा (ईएमएस)। थाना अंतर्गत ग्राम टीला में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। पुलिस ने लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीला निवासी शंकरलाल पाल की 15 वर्षीय पुत्री घर में अपने भाई के साथ रहती है। लड़की के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। गुरूवार रात 12 बजे लड़की घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले बलकू पुत्र सुखी यादव 50 वर्ष ने घर की कुण्डी खटखटाई। लड़की ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही आरोपी ने लड़की को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी एक सीधा सादा व्यक्ति है। रेत के खेल को लेकर उसे षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा रही है।