Home गुजरात शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी की...

शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

243
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के पूणागाम क्षेत्र में रहनेवाली किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे छोड़कर भाग गया| किशोरी की शिकायत के आधार पर पूणागाम पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है|
जानकारी के मुताबिक सूरत के वराछा के जगदीशनगर में रहनेवाले विजय घुमडिया नामक युवक ने पूणागाम निवासी एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फांस लिया| शादी की लालच दी और गत 18 जून को उसे भगा ले गया| बाद में किसी मकान की छत पर ले गया और उसके दुष्कर्म किया| किशोरी से दुष्कर्म के बाद युवक उसे वहीं छोड़कर भाग गया| दुष्कर्म का शिकार युवती ने माता-पिता का आपबीती बताई| जिससे परिवार की शिकायत पर पूणागाम पुलिस ने विजय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here