Home राज्य उत्तर प्रदेश छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार लोगों पर चढ़ा दी कार, दो महिलाओं की मौत

छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार लोगों पर चढ़ा दी कार, दो महिलाओं की मौत

0
छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार लोगों पर चढ़ा दी कार, दो महिलाओं की मौत

बुलंदशहर (ईएमएस)। जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर कार चढ़ा दी, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी थीं। भड़के लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं के विरोध करने पर आरोपी ने एक युवती से छेडखानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक धमकी देकर भाग गया।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद चांदपुर रोड निवासी युवक नकुल कार लेकर अपने साथियों के साथ आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे रहे। पुलिस नकुल की तलाष कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here