Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

पीएम मोदी आज बनारस से भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ करेंगे

अहमदाबाद (ईएमएस)| भाजपा का कल से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का प्रारंभ होगा| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बनारस से सदस्यता अभियान का प्रारंभ करांगे| 6 जुलाई को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से प्रारंभ होनेवाले इस सदस्यता अभियान का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाणा से शुभारंभ करेंगे| भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि गुजरात में भाजपा के 1.13 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं| जिसमें पार्टी हाईकमांड के आदेश के तहत 20 प्रतिशत की वृद्धि करना है| लेकिन गुजरात भाजपा ने 50 प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य के साथ आयोजन किया है| नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में भाजपा की सरकार लाने के लिए गुजरात की जनता ने 26 सीटें भाजपा की झोली डाली थीं| करीब 62 प्रतिशत यानी 1.80 करोड़ वोट भाजपा को मिले थे| उसे ध्यान में रखते हुए भाजपा गुजरात में सदस्यता वृद्धि अभियान चलाएगी| भरत पंड्या ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के गुजरात प्रदेश संयोजक भार्गव भट्ट अहमदाबाद में सदस्यता अभियान की शुरुआत करवाएंगे| जबकि प्रदेश अध्यक्ष जीतु वाघाणी भावनगर शहर में और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा में सदस्यता अभियान का प्रारंभ कराएंगे|

Exit mobile version