Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

85.20 लाख की जाली नोट के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

सूरत (ईएमएस)| सूरत पुलिस ने सचिन क्षेत्र से जाली नोट छापने के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया| साथ ही रु. 100, रु. 500 और रु. 2000 के दर के 85.22 लाख की जाली नोट समेत रु. 90 लाख माल जब्त कर लिया| जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन क्षेत्र के शिवरंजनी एपार्टमेंट जाली नोट छापे जाते हैं| सूचना के आधार पर पुलिस शिवरंजनी एपार्टमेंट के एक मकान में छापा मारा| जहां नोट छापने का गोरखधंधा देख पुलिस भी चौंक पड़ी| पुलिस ने घटनास्थल से रु. 2000 के दर की 84 लाख, रु. 200 और रु. 500 के दर के 1.20 लाख समेत कुल रु. 85.22 लाख के जाली नोट जब्त कर लिए| साथ ही प्रिन्टर और नोट छापने की सामग्री इत्यादि समेत रु. 90 लाख माल जब्त कर लिया| इस मामले में पुलिस ने कानजी रणछोड परमार और सुनीता लक्ष्मणभाउ नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया| जबकि मुख्य सूत्रधार सचिन परमार फरार हो गया|

Exit mobile version