Home गुजरात भाजपा ने नगर निगम चुनाव में कुख्यात शराब तस्कर की पत्नी को...

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में कुख्यात शराब तस्कर की पत्नी को दिया टिकट

204
0

जूनागढ़ (ईएमएस)| भाजपा ने जूनागढ़ नगर निगम के चुनाव में कुख्यात शराब तस्कर धीरेन कारिया की पत्नी उम्मीदवार बनाया है| पार्टी के इस फैसले निष्ठा नेता और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है|गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें जीतने वाली भाजपा को जूनागढ़ नगर निगम के चुनाव में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला| कार्यकर्ताओं में संस्कार, अनुशासन और निष्ठा की बड़ी बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने जूनागढ़ महानगर पालिका के चुनाव में एक कुख्यात तस्कर धीरेन कारिया की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है| जूनागढ़ के विभिन्न पुलिस थानों में धीरेन कारिया के खिलाफ करीब 28 जितने मामले दर्ज हैं| जिसमें शराब तस्करी के लेकर फायरिंग इत्यादि के मामले शामिल हैं| एक मामले में 45 दिन पहले ही धीरेन कारिया को पासा के तहत मेहसाणा की जेल में डाला गया था| ऐसे कुख्यात शराब तस्कर की पत्नी को टिकट दिए जाने से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी फैल गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here