Home अहमदाबाद दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

246
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| दक्षिण गुजरात में मेघा की जबर्दस्त बेटिंग से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है| वलसाड जिले में 8 ईंच से भी ज्यादा बारिश होने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं| वलसाड जिले के वापी में 4 ईंच बारिश के बाद बिलखाडी के ऑवरफ्लो होने से आनंदनगर सोसायटी में कमर तक पानी भर गया| गुंजन क्षेत्र की सब्जी मंडी समेत आसपास की दुकानों में पानी भरने से सामान नष्ट हो गया| पिछले 24 घंटों में वलसाड जिले के कपराडा में 8.15 ईंच, उमरगाम में 4 ईंच, बारिश हुई है| जबकि वलसाड शहर में 8.09 ईंच बारिश हुई| दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक बारिश वलसाड में दर्ज हुई है| वलसाड के धरमपुर में 7.9 ईंच, नवसारी के खेरगाम में 6 ईंच, भरुच शहर में 4 ईंच, भरुच जिले की वागरा तहसील में 4.3 ईंच, मोद, अंकलेश्वर, हांसोट और जंबुसर में बरसाती माहौल है| सूरत जिले की महुवा तहसील में 4.02 ईंच, डांग जिले की वघई में 3.05 ईंच मध्य गुजरात के खेडा जिले के मेहमदाबाद में 4.15 ईंच, नडियाद में 3.07 ईंच, आणंद जिले के बोरसद में 4 ईंच वडोदरा के वाघोडिया में 3.02 ईंच, डभोई में 3.02 ईंच बारिश दर्ज हुई है| दक्षिण गुजरात में हो रही भारी बारिश के चलते औरंगा नदी उफान मार रही है| हांलाकि बारिश के रुकने से औरंगा नदी के जलस्तर में कमी आई है| लेकिन यदि एक-दो ईंच बारिश होगी तो बाढ आ सकती है| वहीं भारी बारिश के कारण संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सेलवास से गुजरती दमण गंगा में बाढ़ से हालात हैं| जिसकी वजह से उसके तट और रिवरफ्रंट को बंद कर दिया गया है| इसी नदी पर बने पुराने ब्रिज पर पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि उस पर लोगों की भीड़ जमा न हो| स्थानीय प्रशासन ने दमण गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के कारण मधुबन डेम में इनफ्लो बढ़ रहा है| करीब एक लाख क्यूसेक पानी की मधुबन डेम में आय हो रही है| जिसे देखते हुए डेढ लाख क्यूसेक पानी दमण गंगा में छोड़ा जा रहा है| मधुबन डेम के सात दरवाजे 5.2 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से दमण गंगा नदी में बाढ़ से हालात हैं| प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here