Home राज्य गुजरात डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर दंपत्ति ने किया अग्निस्नान

डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर दंपत्ति ने किया अग्निस्नान

0
डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर दंपत्ति ने किया अग्निस्नान

राजकोट (ईएमएस)| शहर के हंसराजनगर में आर्थिक संकट से जूझ रहे एक दंपत्ति ने डेढ़ साल महीने की पुत्री की हत्या करने के बाद जलकर आत्महत्या का प्रयास किया| आग में बुरी तरह से झुलसे दंपत्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है| शहर के प्रद्युमननगर पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक राजकोट के हंसराज निवासी रावराणी परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था| मनीष रावराणी और भाविका रावराणी ने हाल ही में मकान खरीदा था, जिसकी लोन की भरपाई नहीं किए जाने से रावराणी दंपत्ति ने आत्महत्या करने का फैसला किया| दंपत्ति पहले निद्राधीन डेढ साल की पुत्री खुशी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी| बाद में मनीष और भाविका ने जहर गटगटा और हाथों की नसें भी काट लीं| इसके बावजूद दोनों की सुबह तक मौत नहीं होने पर मनीष और भाविका ने अग्निस्नान कर लिया| दंपत्ति को आग में जलता देख आसपास के लोगों ने आजी डेम के निकट रहते मनीष के पिता महेशभाई को घटना की जानकारी दी| घटनास्थल पहुंचे परिवार ने मनीष और भाविका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से स्यूसाइड नोट बरामद हुई है| जो मनीष की पत्नी भाविका ने लिखी थी| जिसमें लिखा कि मैं और मेरे पति जीवन में संघर्ष करते करते थक गए हैं| हमारा जीवन बर्बाद करने में गैरों के साथ अपनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी| जबसे हमने मकान खरीदा है, तबसे हमें गिराने का प्रयास किया जा रहा है और हमारे अपनों ने ही आत्महत्या करने को मजबूर किया है| चिट्ठी में रावराणी परिवार के कई सदस्यों के नाम लिखे हैं| राजकोट की प्रद्युमननगर पुलिस ने मृतक खुशी के दादा के शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here