Home गुजरात पुरानी रंजिश में 13 साल की किशोरी के साथ अपहरण के बाद...

पुरानी रंजिश में 13 साल की किशोरी के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म

248
0

राजकोट (ईएमएस)| शहर के थोराला में रहनेवाले तीन शख्सों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री का स्कूल से अपहरण कर लिया और बोटाद ले जाकर उसके दुष्कर्म करने के बाद उसे आडी डेम छोड़कर फरार हो गए| पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन शख्सों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
जानकारी के मुताबिक राजकोट निवासी एक व्यक्ति का नए थोराला में रहनेवाली शामजी के पुत्र छोटु के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था| जिसमें व्यक्ति ने छोटु को थप्पड़ मार दी| इसी की रंजिश में शामजी उर्फ शामो मकाभाई मकवाणा, केवल किशोरभाई सोंदरवा और केवल का दोस्त भूरो ने व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री का स्कूल से अपहरण कर लिया और बोटाद के निकट ले गए| जहां कार में केवल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| जिसके बाद शामजी और भूरा ने किशोरी के साथ शारीरिक छेडछाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया| लेकिन किशोरी के चीखने चिल्लाने पर शामजी और भूरा पीछे हट गए| बाद में किशोरी को राजकोट के आजी डेम के निकट छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए| शाम के करीब सात बजे थोराला के हार्दिक नामक शख्स ने पीड़िता के पिता को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री आजी डेम के निकट खड़ी है| किशोरी के पिता फौरन आजी डेम पहुंच गए और अपनी पुत्री को घर ले आए| जहां किशोरी ने अपने पिता को आपबीती सुनाई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया| राजकोट की यूनिवर्सिटी पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here