Home खेल गुजरात की गोल्डन गर्ल ने एक और स्वर्ण पदक जीता

गुजरात की गोल्डन गर्ल ने एक और स्वर्ण पदक जीता

407
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| डांग एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती दक्षिण गुजरात की सरिता गायकवाड ने यूरोपियन एथ्लेटिक्स में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है| दक्षिण गुजरात के डांग जिले के कराडीआंबा गांव की निवासी और खेलमहाकुंभ के राष्ट्रीय स्तर एथ्लेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली सरिता गायकवाड ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एशियन एथ्लेटिक्स की दौड़ में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया था| पहली दफा गोल्ड मेडल प्राप्त कर गुजरात समेत देश का नाम रोशन करने वाली सरिता गायकवाड अब यूरोपियन एथ्लेटिक्स में भारत देश का डंका बजा रही है| तीन दिन पहले सरिता ने पॉलैंड में आयोजित यूरोपियन एथ्लेटिक्स चेम्पियनशिप में 400 मीटर की दौड़ केवल 54.21 सैंकड में पूर्ण कर गोल्ड मेडल जीता था| आज फिर एक बार सरिता गायकवाड ने 400 मीटर की दौड़ को केवल 52.77 सैकंड में पूरा कर एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here