Home क्राइम महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

0
महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

राजकोट (ईएमएस)| शहर में महिला एएसआई और पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या करने की घटना से पुलिस बेड़े में सनसनी मच गई| आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक राजकोट के पंडित दीनदयाल नगर निवासी एएसआई खुश्बू राजेशभाई कानाबार और पुलिस कांस्टेबल रविराजसिंह अशोक जाडेजा ने आत्महत्या कर ली| रविराजसिंह मवडी पुलिस हेडक्वार्टर में रहते थे और खुश्बू कानाबार गुजरात हाउसिंग बोर्ड आवास योजना के मकान नंबर 402 में रहती थी| घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस काफिले ने मामले की जांच शुरू की है| पुलिस को अब तक घटनास्थल से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है| खुश्बू और रविराज के शवों के निकट से पुलिस को रिवॉल्वर मिला है, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है| रविराज और खुश्बू राजकोट के यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में एक साथ काम करते थे| माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे| फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here