Home क्राइम 13 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

13 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

0
13 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

सूरत (ईएमएस)| शहर के वराछा क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है| वराछा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वराछा क्षेत्र के पूणा बोम्बे मार्केट रोड पर रेणुका भवन में रहनेवाली महिला बीते दिन किसी कामवश अपनी पुत्री को घर में अकेली छोड़कर बाहर गई थी| उस दौरान महिला का एक रिश्तेदार घर पहुंच गया| सूरत के डिंडोली क्षेत्र की सनसिटी सोसायटी में रहनेवाला अरूण त्रिभुवन मिश्रा नामक युवक की घर में किशोरी को अकेला पाकर नीयत बिगड़ गई| माता के घर में नहीं होने से अरूण ने किशोरी के साथ मीठी मीठी बातें शुरू कीं और बाद में एकांत का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद अरूण ने घटना का किसी से जिक्र नहीं करने की किशोरी को धमकी दी और वहां से फरार हो गया| अरूण की धमकी के बावजूद किशोरी डरी नहीं और माता के घर पर लौटते ही आपबीती सुना दी| जिसे सुनकर किशोरी की माता के पैरे तले जमीन खिसकर गई| बाद में किशोरी की माता ने वराछा पुलिस थाने में अरूण त्रिभुवन मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here