Home दुनिया 17 वर्षीय लड़की का वीडियों आया सामने, पुलिस को दिखा रही नकली...

17 वर्षीय लड़की का वीडियों आया सामने, पुलिस को दिखा रही नकली बंदूक

207
0

न्यूयॉर्क (ईएमएस)। कैलिफोर्निया पुलिस ने जिस 17 वर्षीय किशोरी को मार डाला था,वहां वीडियों फुटेज में अधिकारी पर नकली बंदूक ताने दिखाई दे रही है। यह वीडियों शुक्रवार को जारी हुआ। फुलर्टन पुलिस विभाग ने किशोरी के परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों के बाद ग्राफिक वीडियों जारी किया जिसमें पांच जुलाई को गोली मारे जाने के बाद हन्ना विलियम्स नीचे गिरती और सहायता मांगती दिखती है।
वीडियों में उसके पास नकली बंदूक पड़ी दिख रही है। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी के पिता बेंसन विलियम्स की तरफ से की गई आपातकालीन कॉल का ऑडियो भी जारी किया। कॉल उन्होंने पुलिस द्वारा अपनी बेटी को गोली मारे जाने के करीब 90 मिनट बाद की। इस काल में उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी दी। विलियम्स ने कॉल में आशंका जाहिर की उनकी बेटी खुद को नुकसान पहुंचा सकती है। वह डिप्रेशन की दवा ले रही है। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब गोली मारने वाले अधिकारी ने किशोरी को तेज रफ्तार में कार चलाते दिखाई दी थी। अधिकारी ने उसका पीछा कर उस रोकने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने रुकने की बजाय अचानक से यू टर्न ले लिया। किशोरी के परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं और अधिकारियों से स्वतंत्र जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here