Home क्राइम 1.21 करोड़ की चरस के साथ हरियाणा और हिमाचल के दो शख्स गिरफ्तार

1.21 करोड़ की चरस के साथ हरियाणा और हिमाचल के दो शख्स गिरफ्तार

0
1.21 करोड़ की चरस के साथ हरियाणा और हिमाचल के दो शख्स गिरफ्तार

अरवल्ली (ईएमएस)| अरवल्ली पुलिस ने जिले की रतनपुर चेकपोस्ट पर रु. 1.21 करोड़ कीमत की चरस के साथ दो शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| दिल्ली पासिंग की कार में सवार युवक दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं| जानकारी के मुताबिक अरवल्ली पुलिस जिले के रतनपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी| उस वक्त दिल्ली पासिंग की मारुति सुजुकी कार रोक उसकी तलाशी शुरू कर दी| तलाशी में कार में बनाए गए गुप्त खाने से पुलिस को 24.190 किलो ग्राम चरस बरामद हुई| जिसकी कीमत रु. 1.21 करोड़ है| पुलिस ने कार में सवार हरियाणा और हिमालच प्रदेश के दो शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| जबकि जम्मू के दो शख्स फरार हो गए| पुलिस ने नार्कोटिक्स ड्रग्स एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here