Home Uncategorized छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

0
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

सूरत (ईएमएस)| जिले के उटेवा गांव की प्राथमिक स्कूल में गुरु-शिष्य के रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है| स्कूल के शिक्षक ने एक नहीं बल्कि 15 जितनी छात्राओं के साथ शारीरिक छेडछाड़ की| शिक्षक की लंपट लीला का भांडा फूटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के अनुसार सूरत जिले के मांडवी तहसील के उटेवा गांव की प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने एक छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की| छात्रा ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से कर दी| परिवार ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में रपट दर्ज करवा दी| पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ| शिक्षक अब तक एक नहीं बल्कि 15 जितनी छात्राओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर चुका है| पिछले दो साल में अनेक छात्राओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को मांडवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पोक्सो समेत अन्य दफाओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| प्राथमिक स्कूल का शिक्षक उटेवा गांव की निवासी है और स्थानीय शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here