Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

आचार्य देवव्रत ने गुजरात के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को अपने पद की शपथ ग्रहण की| गुजरात हाईकोर्ट के कार्यकारी न्यायधीश एएस दवे ने आचार्य देवव्रत को सोमवार की सुबह 11 बजे बतौर राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई| आचार्य देवव्रत ने संस्कृत भाषा में शपथ ली| इस मौके पर गुजरात से बिदा हो रहे राज्यपाल ओपी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी और विशेष आमंत्रितों समेत नवनियुक्त राज्यपाल का परिवार मौजूद रहे| राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजरात के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने से पहले लेडी गवर्नर दर्शना देवी के साथ वैदिक परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया और सार्वत्रिक कल्याण की भावना व्यक्त की| शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी मुख्य न्यायधीश एएस दवे के अलावा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत महानुभावों ने राज्यपाल को फूलों को गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दीं| नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया|

Exit mobile version