अहमदाबाद (ईएमएस)| बेहतर उपचार सुविधा की उम्मीद के साथ जनता जिन प्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है, वह जनता के खर्च पर अपनी बीमारी का उपचार करा रहे हैं| सक्षम विधायक जिनकी करोड़ों की संपत्ति है, वह भी जनता के लाखों रुपए अपने उपचार में झोंक रहे हैं| करोड़पति विधायकों के लाखों रुपए के मेडिकल बिल पेश किए जाने पर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने नाराजगी व्यक्त की है| साथ ही सक्षम विधायकों को मेडिकल बिल पेश नहीं करने की नसीहत दी है| उन्होंने कहा कि विधायकों का वेतन अब एक लाख रुपए हो गया है, इसके बावजूद ज्यादातर विधायक मेडिकल बिल पेश कर रहे हैं| फैक्ट्री और होटलों के मालिक विधायक लाखों का मेडिकल पेश करते हैं| नितिन पटेल ने कहा कि मैं कभी भी मेडिकल बिल पेश नहीं करता|
दरअसल लाखों का वेतन और करोड़ों रुपए कमाने वाले कई विधायक ने लाखों रुपए का मेडिकल एलाउंस लिया होने का आरटीआई में हुआ है| एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने 2012 और 2017 कितने विधायकों ने अपनी संपत्ति कितनी दर्शाई है और अपने उपचार कितनी सरकारी रकम खर्च की है, इसकी जानकारी मांगी थी|