Home गुजरात गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर...

गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई

207
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| जूनागढ़ महानगर पालिका के सामान्य चुनाव और जिला व तहसील पंचायतों के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है| गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है| जिसमें उन्होंने कहा कि “गुजरात में हुए जूनागढ़ महानगर पालिका के सामान्य चुनाव और अन्य जिला व तहसील पंचायतों के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है| गुजरात की जनता ने हमेशा “विकास की राजनीति” पर भरोसा किया है| सभी का बहुत बहुत अभिनंदन और आभार|” बता दें कि जूनागढ़ महानगर पालिका चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए 59 में 54 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है| दूसरे नंबर पर रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने चार सीटें जीती हैं तो कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है| जूनागढ़ के इतिहास में कांग्रेस की यह सबसे बुरी हार है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here