Home गुजरात बिल्डिंग की 6वीं मंझिल पर लगी आग में महिला की मौत, 7...

बिल्डिंग की 6वीं मंझिल पर लगी आग में महिला की मौत, 7 उपचाराधीन

189
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| अहमदाबाद के जगतपुर के निकट स्थित गणेश जिनेसिस फ्लैट की छठवीं मंझिल के एक फ्लैट में शुक्रवार को दोपहर आग लगने की घटना से लोगों मे अफरातफरी मच गई| आग की इस घटना में एक महिला की मौत हो गई| काफी मशक्कत के बाद फायर विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया|
जानकारी के माबिक जगत के निकट स्थित गणेश जिनेसिस फ्लैट के छठवीं मंझिल क एक घर में आज दोपहर एसी का कंप्रेशर फटने से आग भड़क उठी| तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल स्वरूप धारण कर लिया| जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाडियां और 11 एम्ब्युलैंस घटनास्थल पर पहुंच गई| बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए फायर टीम स्नोरेकल भी लाई थी| लेकिन चार बार प्रयास करने के बावजूद उसके चालू नहीं होने पर फायर विभाग के जवानों ने लोगों को बचाने के लिए जाली, पानी की पाइप और रस्सी से बांधकर किसी प्रकार नीचे उतारा| करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया| इस घटान में 50 वर्षीय अंजना पटेल नामक महिला की मौत हो गई| जबकि 54 वर्षीय सरस्वती अम्मा, 30 वर्षीय ममता रामारेड्डी, 61 वर्षीय नितिन मोदी, 60 वर्षीय रामा कृष्णा, 31 वर्षीय रामा रेड्डी, 43 वर्षीय एमपी मिस्त्री, 34 वर्षीय प्रतीक मोदी और 2 वर्षीय शारदी रामारेड्डी घायल हो गए| घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here