Home आप बीती किशोरी का अपहरण कर खेत में दो शख्सों ने किया दुष्कर्ष, एक...

किशोरी का अपहरण कर खेत में दो शख्सों ने किया दुष्कर्ष, एक नाबालिग

188
0

साबरकांठा (ईएमएस)| जिले के खेरोज क्षेत्र में एक किशोरी का दो शख्सों ने अपहरण कर लिया और बाद में खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| खेरोज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| जिसमें एक के नाबालिग होने पर मेहसाणा के रिमांड होम भेज दिया है| जानकारी के मुताबिक साबरकांठा जिले की खेडब्रह्मा तहसील के खेरोज क्षेत्र में एक किशोरी दुकान पर कुछ खरीदने जा रही थी| रास्ते में दो शख्सों ने किशोरी को मोटर साइकिल पर अपहरण कर लिया और उसे एक खेत में ले गए| जहां किशोरी के साथ दोनों बारी बारी दुष्कर्म किया और उसे धमकी देकर फरार हो गया| किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसे खेडब्रह्मा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग दो टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी| पुलिस की मेहनत रंग लाई और खेडब्रह्मा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया| गिरफ्तार आरोपियों में एक शख्स के नाबालिग होने पर उसे मेहसाणा के रिमांड हो में भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here