Home गुजरात निर्माण स्थल पर 18 घंटों से फंसे महिला और बच्चों को स्थानीय...

निर्माण स्थल पर 18 घंटों से फंसे महिला और बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाया

219
0

वडोदरा (ईएमएस)| बुधवार को वडोदरा में हुई मूशलाधार बारिश में पूरा शहर पानी में डूब गया| शहर के हरणी क्षेत्र के मोटनाथ महादेव मंदिर के पीछे निर्माणाधीन स्थल पर 18 घंटों से 5 छोटे बच्चे और महिलाओं समेत 15 श्रमिक फंसे हुए थे| स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने बच्चों और महिलाओं को रस्सी और मानव श्रृंखला बनाकर बचा लिया| जबकि अन्य 10 लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है| दरअसल हरणी क्षेत्र में कृष्णा कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है| मूशलाधार बारिश होने की वजह से निर्माणाधीन बिल्डिंग के आसपास पानी भर गया, जिसमें बच्चे और महिलाओं समेत 15 जितने श्रमिक 18 घंटों तक फंसे रहे| जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई| परंतु कई घंटों तक मदद नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने जान की बाजी लगाकर महिला और बच्चों को बाहर निकाल लिया| लेकिन अब भी कई श्रमिक वहां फंसे हुए हैं| जिन्हें बचाने के लिए प्रशासन से मदद की मांग की गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here