Home उत्तर प्रदेश पांचवें दिन रेप पीड़िता को नहीं आया होश, डॉक्टर चितिंत

पांचवें दिन रेप पीड़िता को नहीं आया होश, डॉक्टर चितिंत

196
0

उन्नाव (ईएमएस)। उन्नाव रेप पीड़िता को 5वें दिन भी होश नहीं आया है। इस लेकर अब डॉक्टर चिंतित हैं। वहीं पीड़िता के वकील की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए लड़ रही है। पीड़िता की सेहत में आज भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ। 5वें दिन भी पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।10 घंटे ऑक्सीजन के सहारे रखने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया। बता दें कि ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल पर स्थित टीवीयू में रेप पीड़िता व वकील भर्ती हैं।अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। सीटी स्कैन रिपोर्ट लगभग सामान्य है। खून से जुड़ी कुछ जांचें कराई गईं हैं। उन्होंने बताया डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी में जुटी है। वकील की सेहत में कुछ सुधार हुआ है। अब तक उन्हें कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया। ऑक्सीजन के सहारे रखा गया। उन्होंने बताया कि एकदम से काफी देर के लिए किसी भी मरीज को वेंटिलेटर से नहीं हटाया जा सकता है। बीच-बीच में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, ताकि कमजोर अंगों को सहारा दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here