Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

पानी में डूबे वडोदरा के रिहाइशी इलाकों में घुसे मगरमच्छ, लोगों में दहशत

वडोदरा (ईएमएस)| वडोदरा में बुधवार को 20 ईंच मूशलाधार बारिश और आजवा बांध से पानी छोडे जाने के कारण विश्वामित्री नदी का जलस्तर खतरे के निशान कर गया है| नदी के पानी के साथ ही मगरमच्छ भी वडोदरा में घुस आएं, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है|
बीते दिन वडोदरा में जबर्दस्त बारिश ने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया| पूरा शहर द्वीप में तब्दील हो गया है| शहर में 20 ईंच बारिश होने से कई रिहाइशी इलाकों में पानी भरने से जनजीवन ठप हो गया है| एनडीआरएफ और प्रशासन के साथ सेना राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है और 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है| आजवा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण विश्वामित्री नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी वडोदरा शहर में घुस आया है| नदी के पानी के साथ कई मगर मच्छ भी शहर में घुस आए हैं, जिसकी वजह से लोगों में दहशत है| वडोदरा की विश्वामित्री नदी मगरमच्छों का सबसे बड़ा बसेरा है| शहर के पोलो ग्राउन्ड क्षेत्र में मगर मच्छ देख लोग भयभीत हैं| सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक एक जगह पानी से भरी सड़क पर दो कुत्ते खड़े हैं और अचानक मगर मच्छ वहां पहुंचता है और एक कुत्ते पर झपटता है| मगर मच्छ का शिकार होने से कुत्ता बाल बाल बच जाता है|

Exit mobile version