Home राज्य गुजरात सूरत समेत दक्षिण गुजरात में मूशलाधार बारिश, ओलपाड में 11 ईंच

सूरत समेत दक्षिण गुजरात में मूशलाधार बारिश, ओलपाड में 11 ईंच

0
सूरत समेत दक्षिण गुजरात में मूशलाधार बारिश, ओलपाड में 11 ईंच

अहमदाबाद (ईएमएस)| मध्य और उत्तरी गुजरात के बाद फिर एक बार सूरत समेत दक्षिण गुजरात में मेघा की धुआंधार बेटिंग शुरू हो गई है| दक्षिण गुजरात के वलसाड, वापी, उमरगाम, कपराडा और डांग इत्यादि में भारी बारिश हो रहे है, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं| सबसे अधिक बारिश सूरत के ओलपाड में 11 ईंचऔर कपराडा में 10.44 ईंच बारश हुई है| डांग के वघई में 7.36 ईंच और वलसाड के वापी में 9.24 ईँच बारिश हुई| सूरत में सुबह से भारी बारिश होने के चलते निचली इलाकों में जलजमाव हो गया और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है| सूरत में सुबह से जबर्दस्त बारिश हो रही है और शहर के किम, मांडवी, इत्यादि इलाकों में पानी भर गया है| घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| वलसाड जिले में कल बारिश हो रही है| वलसाड जिले के उमरगाम तहसील में रातभर अविरत बारिश हुई है| मध्य रात्रि से हो रही भारी बारिश को देखते हुए वलसाड की निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है| वलसाड की सड़कें पानी में डूब गई हैं| जिले के नदियां उफान मार रही हैं| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के कारण वलसाड की नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है| कोलक नदी का जलस्तर बढ़ने से पारडी तहसील के दो अलग अलग कोजवे जलमग्न हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| यही हाल कपराडा तहसील के जोगवेल गाम से बजुर और बुरहान फलिया को जोड़ने वाले कोजवे पानी में डूब गया है| मांडवी और वारोली की ओर जानेवाला कोजवे भी जलमग्न हो गया, जिससे सुबह से लोग परेशान हैं| डांग जिले में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है| बारिश के कारण 8 कोजवे पानी में डूब गए हैं| 30 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है| सापूतारा का सर्पगंगा तालाब ऑवरफ्लो हो गया है| सापूतारा में जीरो विजिबिलिटी ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here