Home क्राइम सूरत लूट को अंजाम देने से पहले अंतरराज्यीय गिरोह कानून की गिरफ्त...

सूरत लूट को अंजाम देने से पहले अंतरराज्यीय गिरोह कानून की गिरफ्त में

236
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के महिधरपुरा में आंगडिया फर्म में लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शख्सों को सूरत क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया| जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का संतोष राजेन्द्र बिंदल, सुनील रामदास चंदेल, राजस्थान का सोनु पप्पुराम बंजारा, सुरेश फूलचंद मीणा और बिहार के रविन्द्र उर्फ रिंकु रघुनंदन तमोली को गिरफ्तार कर लिया| अंतरराज्यीय गिरोह सूरत के महिधरपुरा क्षेत्र की आंगडिया फर्म की ऑफीस में लूट चलाने जा रहे थे| लेकिन गिरोह लूट की घटना को अंजाम दे पाता उससे पहले सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया| पूर्व सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने शहर के दिल्लीगेट चौराहे के निकट ब्रिज के निकट लूट की योजना बना रहे गिरोह पांच शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| शख्सों से पुलिस ने घातक हथियार, मिर्च पाउडर और मोटर साइकिल बरामद कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here