Home अहमदाबाद बारिश से प्रभावित चार जिलों के 2649 लोगों का स्थानांतरण

बारिश से प्रभावित चार जिलों के 2649 लोगों का स्थानांतरण

206
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बुरा हाल है| हालात को देखते हुए राज्य के चार जिलों से 2649 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है| स्टेट इमर्जंसी ऑपरेशन सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिन के दौरान दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के वलसाड शहर से 987 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है| इसी प्रकार सूरत जिले की ओलपाड से 1261, भरुच जिले के असरमा गांव से 91 नागरिक, मध्य गुजरात के आणंद जिले के खंभात से 110 नागरिक और वडोदरा जिले के मजूरवाडी से 200 नागरिक समेत कुल 2649 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here