Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

99 लाख के 500 और 1000 के नोटों के साथ एक शख्स गिरफ्तार

सूरत (ईएमएस)| एक ओर नोटबंदी को तीन साल पूरे होने को हैं और दूसरी ओर प्रतिबंधित नोटों के बरामद होने का सिलसिला थम नहीं रहा| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 रु. 500 और रु. 1000 के दर नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान किया था| उसके बाद से अब तक देश में कहीं न कहीं से पुनाने के नोट बरामद हो रहे हैं| आज सूरत के पूणा गाम से एक शख्स को रु. 99 लाख के पुराने नोटों के साथ पकड़ा गया है| दरअसल पूणा पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई से एक शख्स निजी ट्रावेल कंपनी की बस से पुराने नोट के साथ सूरत आ रहा है| सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई से आई लक्जरी बस से एक शख्स को पुराने नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया| शख्स के बैग में प्रतिबंधित रु. 500 और रु. 1000 के रु. 99 लाख बरामद हुए| शख्स को पुराने नोट किसे दिए और यह नोट गुजरात में कहां पहुंचाए जाने थे, इत्यादि पहलुओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है| आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है|

Exit mobile version