Home अहमदाबाद राज्य की स्कूलों में 15 अगस्त एक करोड़ पौध लगाने का लक्ष्य

राज्य की स्कूलों में 15 अगस्त एक करोड़ पौध लगाने का लक्ष्य

398
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात के शिक्षा विभाग ने राज्य की तमाम स्कूलों को आगामी 15 अगस्त तक एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है| अहमदाबाद जिले की स्कूलों में 12 लाख पौधरोपण का आदेश दिया गया है|गुजरात के शिक्षा विभाग ने पर्यावरण संतुलन को लेकर अनोखा अभियान शुरू किया है| शिक्षा विभाग ने आगामी 15 अगस्त तक राज्यभर की स्कूलों को एक करोड़ पौधरोपण की लक्ष्य दिया है| जिसका निरीक्षण मोबाइल एप पर किया जा रहा है| शिक्षा विभाग ने अहमदाबाद जिले में 12 लाख पौधरोपण का टार्गेट दिया है| जबकि सूरत जिले को 11 लाख, राजकोट को 5.84 लाख और वडोदरा को 5.50 लाख पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है| राज्य के आणंद, नडियाद, गांधीनगर, कच्छ, बनासकांठा, पाटण समेत अन्य जिलों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है| शिक्षा विभाग ने पौधरोपण की कार्यवाही प्लान्टेशन का मोबाइल एप पर डाउनलोड करने का भी आदेश दिया है| स्कूल द्वारा किया गया पौधरोपण की कार्यवाही का प्लान्टेशन एप पर शिक्षण विभाग निरीक्षण कर रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here