Home क्राइम सूरत में अगरबत्ती और खाद के गोदाम से 99.54 लाख गांजा बरामद

सूरत में अगरबत्ती और खाद के गोदाम से 99.54 लाख गांजा बरामद

232
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत में अगरबत्ती और खाद के गोदाम पर छापा मारकर रु. 99.54 लाख कीमत का 332 किलो गांजा बरामद किया है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पूर्व सूचना के आधार पर 30.745 किलोग्राम गांजा के साथ अब्दुल इमरान शेख और नोमान शेख को गिरफ्तार किया था| दोनों से पूछताछ में दोनों शख्स सूरत के विकी नामक शख्स के संपर्क में होने का खुलासा हुआ| जिसके बाद पुलिस ने इस नेटवर्क को खोज निकाली और जांच में अगरबत्ती और खाद के गोदाम में गांजा रखा जाता होने का पता चला| पुख्ता जानकारी के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत के पिपोदरा स्थित गोदाम में छापा मारकर रु. 99.54 लाख कीमत का 332 किलो गांजा जब्त कर लिया| जांच में पता चला कि विकी उर्फ दीपू नामक शख्स उडीसा से यह नेटवर्क चला रहा था| पुलिस ने विकी की तलाश तेज कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here