जमशेदपुर,(ईएमएस)। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र में एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। भतीजे को दोनों पर डायन व तंत्र-मंत्र करने का शक था। इसी शक की वजह से उसने बीती देर रात शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद आज सुबह गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतकों की पहचान ओपिंद टुडू(70) और कोकी टुडू (60) के रूप में की गई। आरोपी शिशलाल टुडू (30) ने पुलिस को बताया कि वो अपने तीन बच्चे और पत्नी के साथ रहता है। उसकी पत्नी की तबीयत काफी दिनों से खराब रह रही थी। इसी बात पर उसे यह शक हुआ कि ओपिंद टुडू और कोकी टुडू तंत्र-मंत्र करते हैं। इसी बात पर सोमवार की शाम वो शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और झगड़ा किया।