Home अहमदाबाद गुजरात के 40 डैम पानी से लबालब, नर्मदा बांध में 79.01 फीसदी...

गुजरात के 40 डैम पानी से लबालब, नर्मदा बांध में 79.01 फीसदी जलराशि

202
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में मौसम की अब तक 86 फीसदी से अधिक बारिश हो रही है, जिससे राज्य के 40 जितने डैम पानी से लबालब हो चुके हैं| गुजरात की जीवनदायिनी नर्मदा बांध में 79.01 जलराशि जमा हुई है| राज्य के जल संपत्ति विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक राज्य में 86 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है| जिससे राज्य के 204 जलाशयों में से 32 डैमों में 25 से 50 प्रतिशत पानी जमा हुआ है| जबकि 40 जलाशय पानी से लबालब हैं| 34 जलाशयों में 70 से 100 प्रतिशत और 28 जलाशयों में 50 से 70 प्रतिशत पानी है| वहीं नर्मदा डैम में 79.01 प्रतिशत जलराशि का संग्रह हुआ है| फिलहाल नर्मदा डैम में 102410 क्यूसेक, कडाणा में 160294 क्यूसेक, वणाकबोरी में 100198 क्यूसेक, उकाई में 55205 क्यूसेक, धरोई में 12500 क्यूसेक, दमणगंगा में 9954 क्यूसेक और करजण में 5920 क्यूसेक पानी का आय हो रही है| जल संपत्ति विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात के 15 जलाशयों में 21.22 प्रतिशत, मध्य गुजरात के 17 जलाशयों में 88.51 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात के 13 जलाशयों में 77.37 प्रतिशत, कच्छ के 20 जलाशयों में 57.70 प्रतिशत और सौराष्ट्र के 139 जलाशयों में 51.01 प्रतिशत समेत कुल 204 जलाशयों में कुल 67.53 प्रतिशत यानी 375931 मीटर घन फूट पानी संग्रह हुआ है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here