Home गुजरात मनपा अधिकारी को थप्पड़ जड़ने वाला भाजपा का नगर पार्षद गिरफ्तार

मनपा अधिकारी को थप्पड़ जड़ने वाला भाजपा का नगर पार्षद गिरफ्तार

248
0

सूरत (ईएमएस)| सूरत महानगर पालिका के अधिकारी थप्पड़ जड़ना भाजपा के नगर पार्षद को महंगा साबित हुआ है| मनपा कर्मचारियों के भारी विरोध के चलते पुलिस ने आखिरकार भाजपा नगर पार्षद भरत वघासिया को गिरफ्तार कर लिया है| दरअसल प्रतिबंधित प्लास्टिक के मामले में दुकान का चालान काटते समय हुई तीखी नोंकझोंक के दौरान भरत वघासिया ने सेनेटरी सब इंस्पैक्टर को थप्पड़ मार दिया था|
जानकारी के मुताबिक सूरत महानगर पालिका की टीम ने शहर के वराछा क्षेत्र के रंगअवधूत सर्कल के निकट मढुली चाय सेंटर नामक दुकान पर छापा मारा था| जहां से प्रतिबंधित प्लास्टिक के कप, बैग बरामद हुई थी| इससे पहले भी यहां से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया जा चुका है| मनपा की छापेमारी के बाद दुकान मालिक ने भाजपा के स्थानीय नगर पार्षद भरत वघासिया को बुलाया था| घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा पार्षद और मनपा अधिकारी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई| उस दौरान पार्षद ने मनपा अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया| इस घटना के बाद मनपा कर्मचारियों ने महापौर और महानगर पालिका आयुक्त से घटना की शिकायत की| देर रात नगर पार्षद और दुकान मालिक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया था| जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here