Home क्राइम महिला से दुष्कर्म कर तांत्रिक ने कहा किसी को बताया तो देवी...

महिला से दुष्कर्म कर तांत्रिक ने कहा किसी को बताया तो देवी माता रूठ जाएगी

201
0

गांधीनगर (ईएमएस)| जिले के वासजडा गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद तांत्रिक उसे धमकी दी| कहा कि यदि घटना का किसी से जिक्र किया तो देवी माता रूठ जाएंगी| कलोल पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक गांधीनगर जिले की कलोल तहसील के वांसजडा गांव निवासी रमण फूला ठाकोर नामक शख्स तंत्र मंत्र का काम करता है| संतान सुख के लिए कलोल के निकट रहने वाला एक दंपत्ति तांत्रिक के पास गया था| छह महीने तक दंपत्ति प्रत्येक रविवार को तांत्रिक के यहां देवी माता के दर्शन करने जाता था| एक दिन तांत्रिक ने कहा कि महिला पर खास विधि करनी होगी, जिसके उसे मेरे घर पर आना होगा| 18 अगस्त को दंपत्ति तांत्रिक के घर पहुंच गया| जहां तांत्रिक महिला को एक कमरे में ले गया और कहा कि यदि तुम्हें संतान चाहिए तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे| बंद कमरे में तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि यदि घटना का किसी से जिक्र किया तो देवी माता रूठ जाएंगी| तांत्रिक द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद पीड़िता घर में गुमसुम रहने लगी| पति ने जब इसकी वजह पूछी तब उसने तांत्रिक की करतूतों का भांडा फूट गया| कलोल तहसील पुलिस ने तांत्रिक रमण ठाकोर के खिलाफ दुष्कर्म किया दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here