Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुजरात के राज्यपाल की शुभकामनाएं

अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं| राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष और परम आस्था के साथ मनाया जाता है| भगवान श्री कृष्ण का उपदेश सभी के जीवन को उन्नत बनाने के लिए आत्मसात करने की और फल की चिंता करे बगैर कर्म करने की प्रेरणा देता है|

Exit mobile version