Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

शादी का झांसा देकर आठ महीने तक बनाया हवस का शिकार

भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में शादी का झांसा देकर आरोपी युवक द्वारा महिला के साथ 8 माह तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो जब महिला ने उसपर शादी के लिए दवाब बनाया तो आरोपी नेह शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडीत युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। उसने अपनी शिकायत मे बताया की उसकी पहचान एक साल पहले आरोपी राहुल सिंह जादौन से हुई थी। इसके बाद पहचान बढने पर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद राहुल उसे शादी करने का झांसा देकर दिसंबर 2018 में पहली बार उसके साथ शारिरीक संबध बनाये थे। आरोप है की इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार अलग अलग स्थानो पर दुष्क्रर्म किया। पीडीता जब उससे शादी का कहती तो वो कोई न कोई बहाना बनाकर जल्द शादी करने का कहकर टाल देता। बीते दिनो जब महिला ने उसपर अधिक दवाब डाला तो अरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला बागसेवनिया थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने राहुल के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version