Home क्राइम सोने की तस्करी का नया तरीका, 550 ग्राम सोने की चॉकलेट बनाकर...

सोने की तस्करी का नया तरीका, 550 ग्राम सोने की चॉकलेट बनाकर पेट में उतारा

338
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग ने दो शख्सों को सोने की तस्करी की आरोप में गिरफ्तार कर लिया| सोने की चॉकलेट में बनाकर पेट में उतारने वाले शख्सों से करीब रु. 25 लाख कीमत का 550 ग्राम सोना बरामद किया है|
सूरत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आई फ्लाइट से उतरे दो शख्सों से संदेह के आधार पर पूछताछ की| समीर सईद और अहमद रहमान नामक शख्सों ने कस्टम अधिकारियों के सवाल का सही जवाब नहीं दिया| जिससे कस्टम अधिकारियों ने दोनों का डॉक्टर से परीक्षण करवाया| जिसमें दोनों के पेट धातु जैसी वस्तु दिखाई देनेपर समीर और अहमद का ऑपरेशन किया गया| जिसमें समीर सईद के पेट से 400 ग्राम और अहमद रहमान के पेट से 150 ग्राम सोना बरामद हुआ| 550 ग्राम सोने को चॉकलेट के आकार में दोनों निगल गए थे| पकड़े गए सोने की बाजार कीमत रु. 25 लाख बताई गई है| समीर और अहमद का ऑपरेशन किया गया होने से दोनों को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here