Home गुजरात |गैलरी की दीवार ढहने से वृद्धा तीसरे मंझिल से गिरी, गंभीर रूप...

|गैलरी की दीवार ढहने से वृद्धा तीसरे मंझिल से गिरी, गंभीर रूप से घायल

508
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के वराछा क्षेत्र में गैलरी दीवार ढहने से एक वृद्धि महिला तीसरी मंजिल से जमीन पर जा गिरी| इस हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना के बाद सूरत महानग पालिका के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई जांच शुरू कर दी| जानकारी के मुताबिक सूरत के वराछा के रूपा एपार्टमेंट निवासी मधुबेन सोमाभाई पटेल दोपहर के वक्त कपड़े सूखाने के लिए गैलरी में गई थी| मधुबेन पटेल गैलरी की दीवार के पास खड़ी थी, तब दीवार अचानक ढह गयी और उसके साथ वृद्धा भी तीसरी मंझिल से नीचे जा गिरी| इस घटना में मधुबेन गंभीर रूप से घायल हो गई| गंभीर हालत में मधुबेन को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| तीन पुत्री और एक पुत्र की माता मधुबेन के पति का 12 साल पहले निधन हो गया था| उनके मकान के गैलरी की दीवार काफी जर्जरित हो गई और मरम्मत के अभाव में वह ढह गई| घटना के बाद सूरत महानगर पालिका अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here