Home आप बीती डॉक्टर को पराई नारी से संबंध बनाने के प्रयास महंगे, पति ने...

डॉक्टर को पराई नारी से संबंध बनाने के प्रयास महंगे, पति ने की पिटाई

249
0

वलसाड (ईएमएस)| वलसाड के रंगीन मिजाज एक डॉक्टर को पराई नारी से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास महंगा पड़ गया| महिला के पति को जब इसका पता चला तो वह डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंच गया और उसकी जमकर धुनाई कर दी| इतना ही नहीं घटना की पुलिस शिकायत करने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी|
जानकारी के मुताबिक वलसाड के आजाद चौक के निकट स्थित एक अस्पताल में पारडी क्षेत्र की 30 वर्षीय विवाहिता अपने परिजन की मेडिकल जांच कराने आई थी| महिला की जब शादी नहीं हुई थी, तब वह इसी अस्पताल में काम करती थी| जिससे वह डॉक्टर पहचानती थी| पहचान का फायदा उठाकर रंगीन मिजाज डॉक्टर ने विवाहिता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना लिया और उसके बदले में रु. 7000 देने का वादा किया| डॉक्टर ने विवाहिता का मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में उसे रोज वॉट्सएप पर मैसेज करने लगा| इस दौरान संदेह के आधार पर महिला के पति, पत्नी के मोबाइल में एक वॉट्सएप मैसेज देख चौंक पड़ा| गत मंगलवार को पत्नी को लेकर पति अस्पताल पहुंच गया, जहां कर्मचारियों की मौजूदगी में डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी| अचानक घटी इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई| डॉक्टर की कुटाई के बाद पति ने उसे धमकी दी कि यदि घटना की शिकायत की तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा देगा| जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी विवाहित महिला से इश्कबाजी के चक्कर में डॉक्टर की धुनाई हो चुकी है| डॉक्टर के अस्पताल में कई केस बिगड़ने की कई शिकायतें सामने आई हैं| डेढ़ महीने पहले शहर के धोबी तालाब क्षेत्र के एक मरीज का केस बिगड़ने पर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here