Home गुजरात दक्षिण गुजरात में 500 करोड़ की गणेश प्रतिमा की स्थापना

दक्षिण गुजरात में 500 करोड़ की गणेश प्रतिमा की स्थापना

201
0

सूरत (ईएमएस)| गुजरात समेत देशभर में गणेशोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और घर-घर समेत गली मुहल्लों के पंडाल में भगवान श्रीगणेश बिराजमान हो चुके हैं| कई पंडालों में अनोखी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं| दक्षिण गुजरात के एक गणेश भक्त ने करोड़ों रुपए कीमत की गणेश प्रतिमा स्थापित की है| यह गणेश भक्त हीरे का व्यापारी है और इस प्रतिमा की राज्यभर में चर्चा है| 27.74 कैरेट डायमंड से बनी इस गणेश प्रतिमा की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे| प्रतिमा की कीमत करीब 500 करोड़ रुपए है| सूरत के कतारगाम स्थित पांडव परिवार के राजेश पांडव नामक डायमंड व्यापारी को वर्ष 2005 में एक रफ डायमंड दलाली के लिए मिला था| हीरे में गणपति जी का आकार देखते ही उन्होंने यह हीरा खरीद लिया और उसकी पूजा करनी शुरू कर दी| इस हीरे की इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ डायमंड से परख की जा चुकी है| हांलाकि इस डायमंड को कृत्रिम तरीके से कोई आकार नहीं दिया गया| यह प्रतिकृति नेचरल है और इसे नेचरल डायमंड का प्रमाण पत्र भी मिला है| राजेश पांडव के मुताबिक यह हीरा अफ्रीका के कांगो के म्यूजियम से दलाली के लिए 2005 में सूरत आया था| हीरे का आकार गणेशजी का देख खरीद लिया था| इस रफ डायमंड के गणपति की ऊंचाई 24.11 मिमी और चौंडाई 16.49 मिमी है| डायमंड में दाईं ओर सूंढ, दो पैर, हाथ और एक दांत दिखते हैं| दांईं ओर सूंढ होने से उसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है| पांडव परिवार पिछले 12 साल से इस गणेश प्रतिमा की पूजा कर रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here