Home राज्य गुजरात पुलिस कांस्टेबल ने तीन पुत्रों की गला रेत हत्या कर दी

पुलिस कांस्टेबल ने तीन पुत्रों की गला रेत हत्या कर दी

0
पुलिस कांस्टेबल ने तीन पुत्रों की गला रेत हत्या कर दी

भावनगर (ईएमएस)| शहर के पुलिस मुख्यालय में सेवारत एक कांस्टेबल ने तीन पुत्रों की तीक्ष्ण हथियार से गला रेत हत्या कर दी| कांस्टेबल को तीनों पुत्र उसके नहीं होने का संदेह था| जानकारी के मुताबिक भावनगर के विद्यानगर क्षेत्र स्थित नई पुलिस लाइन निवासी कांस्टेबल सुखदेव नाजाभाई शियाल ने गृहक्लेश को लेकर अपने तीन पुत्रों की हत्या कर दी| सुखदेव ने तीक्ष्ण हथियार से खुशाल, उद्धव और मनोनीत नामक तीन पुत्रों का गला रेतकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया| भावनगर की महुवा तहसील के राणीवाडा गांव का मूल निवासी सुखदेव शियाल पहले दाठा पुलिस थाने में सेवारत था| वर्तमान मं वह पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा है| सुखदेव को संदेह था कि तीनों पुत्र उसके नहीं हैं| संदेह को लेकर सुखदेव और उसकी पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था और आज आवेश में आकर उसने तीनों संतानों की हत्या कर दी| खबर लगते ही एसपी, डीवायएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here