Home राज्य गुजरात 6 वर्षीय किशोर से युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

6 वर्षीय किशोर से युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

0
6 वर्षीय किशोर से युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

आणंद (ईएमएस)| जिले के एक गांव में 6 वर्षीय किशोर के साथ 27 वर्षीय युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है| घटना के बाद आरोपी फरार है| तारापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद तेज की है|
जानकारी के मुताबिक आणंद जिले की तारापुर तहसील के एक गांव में बुधवार की दोपहर 6 वर्षीय किशोर स्कूल से छूटकर अपने घर जा रहा था| तब जगा भलाभाई भरवाड नामक 27 वर्षीय शख्स किशोर को बहला फुसला कर एक मंदिर के पीछे ले गया| जहां किशोर के साथ उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया| किशोर के गुप्त भाग से लहू निकल रहा था और इसी हालत में घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गया| होश में आने के बाद परिवार के पूछने पर किशोर ने पूरी घटना बयां कर दी| जिसके बाद किशोर को अस्पताल ले जाया गया| खबर मिलते ही तारापुर पुलिस हरकत में आ गई और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार जगा भरवाड की तलाश शुरू कर दी| पीड़ित किशोर को न्याय दिलाने के मकसद से शुक्रवार को तारापुर में मौन रैली निकाली गई और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here