Home क्राइम फेरीवाले के दुष्कर्म से 12 साल की किशोरी हुई गर्भवती

फेरीवाले के दुष्कर्म से 12 साल की किशोरी हुई गर्भवती

208
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के कडोदरा क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पता चलते ही उसकी माता के पैरों तले जमीन खिसकर गई| पूछताछ में पता चला कि आठ महीने पहले एक फेरी वाले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था| पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|
जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा क्षेत्र में कक्षा 7 में पढ़ने वाली पुत्री के स्तन से दूध गिरने और पेट फूला देख उसकी माता चौंक पड़ी| असमंजस के बीच महिला अपनी पुत्री को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची| जहां किशोरी के सात महीने की गर्भवती होने का रिपोर्ट में खुलासा होते ही उसकी माता के पैरों तले जमीन खिसक गई| जिसके बाद पुत्री से माता ने पूछताछ की| किशोरी ने बताया कि 8 महीने पहले वह घर के निकट फेरी वाले के पास केला लेने गई थी| जहां केला वाला किशोरी को खाना खिलाने और सामान दिलाने की लालच देकर ऑटो रिक्शा में ले गया| किसी सूनसान जगह पर ले जाकर केले वाले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| जब किशोरी ने जब उससे कहा कि मैं अपनी मम्मी से शिकायत करूंगी और तेरी पिटाई करवाऊंगी| तब केले वाले ने कहा कि तेरे माता-पिता को पता चलने से पहले मैं भाग जाऊंगा| जिसके बाद वह किशोरी को छोड़कर भाग गया| उस दिन के बाद बाद से केले वाला कभी दिखाई नहीं दिया| पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here